दूनी: दूनी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला आया सामने, 2 जनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज
Duni, Tonk | Feb 25, 2025 टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र के हनुमानपुरा चौराहे पर एक व्यक्ति से मारपीट का मामला सामने आया है ।पीड़ित में थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि लोकेश गुर्जर निवासी कालाकांकरा से से आवां जा रहा था। इसी दौरान हनुमानपुरा चौराहे पर शंकर गुर्जर राजवीर तथा दो अन्य ने उसके साथ मारपीट की पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया।