सिराथू: दहेज प्रथा, धमकी और सीआरपीसी धारा से संबंधित दो वारंटी अभियुक्तों को पुलिस ने लेहदरी और गोविंदपुर से किया गिरफ्तार
कड़ा धाम थाना क्षेत्र से पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर गोविंदपुर और लेहदरी गांव से दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।लेहदरी गांव से शफीक अहमद जो दहेज प्रथा मामले से संबंधित वारंटी अभियुक्त तथा गोविंदपुर से शंकर लाल जो की सीआरपीसी की धारा 128 से संबंधित वारंटी अभियुक्त थे। लिखा पढ़ी करते हुए पुलिस ने दोनों का न्यायालय चालान कर दिया है।