सिराथू: बागपत से महाकुंभ में जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस सनी इलाके में ट्रक से टकराई, 15 श्रद्धालु हुए घायल
महाकुंभ प्रयागराज जा रही बागपत जिले की एक श्रद्धालुओं से भरी हुई बस से थाना क्षेत्र में बुधवार भोर में नेशनल हाईवे पर आगे चल रही ट्रक से टकरा गई है। इस हादसे में 15 श्रद्धालु घायल हुए हैं जिनको इलाज के लिए नरसिंहपुर कछुआ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।बताया जाता है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आई थी जिस कारण हादसा हुआ है।सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं।