सिराथू: मारपीट मामले में एक पक्ष पर कार्रवाई न होने पर घायलों ने सीओ कार्यालय सिराथू में की शिकायत
सिराथू क्षेत्र के मोहनपुर गांव में 2 फरवरी को जमीनी मामले को लेकर एक विवाद हुआ था जिसमें कई लोग घायल हुए थे बुधवार दोपहर गांव की रहने वाली ज्ञानमती देवी कई घायल लोगों के साथ सीओ कार्यालय सिराथू पहुंची थी।बताया कि जमीन पर कब्जा कर रहे विपक्षी राम प्रसाद और उनके साथियों ने उन्हें, पति, बेटे व अन्य सदस्यों पर हमला कर घायल कर दिया।एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।