सिराथू: स्कॉर्पियो सवार युवकों ने गुरुकुल नहर के पास कन्टेनर चालक को पीटा, पुलिस का कहना- नशे में था चालक
सैनी थाना के करीब नेशनल हाईवे गुरुकुल नहर के पास बुधवार दोपहर एक कन्टेनर को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने रोका फ़िर इसके चालक आशु सिंह की जमकर पिटाई कर फ़रार हो गए।पुलिस ने बताया कि सड़क पर पास देने के मामले में बहस हुई थी।बताया कि चालक नशे की हालत में था।एसओ ने कहा कि गाड़ी मालिक ने बताया कि दूसरे चालक को भेजा जा रहा है।चालक की तहरीर पर पुलिस जाँच में जुट गई है।