सिराथू: विद्युत विभाग ने दारानगर में बिजली के बिल और मीटर संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए लगाया कैंप
सरकार द्वारा चलाई जा रही एक मुफ्त जमा योजना के अंतर्गत बिजली से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए बुधवार को दारानगर कस्बा में विद्युत विभाग की ओर से एक कैंप लगाया गया है।इस कैंप में जूनियर इंजीनियर राजपथ रजक की मौजूदगी है। कैंप में उपभोक्ता अपने बढ़े हुए बिल और मीटर संबंधी समस्याओं को कैंप के समक्ष रख रहे हैं जिनका निदान किया जा रहा है।