भानपुरा: भानपुरा में लगातार बारिश का दौर जारी, अब तक करीब 32 इंच वर्षा
नगर एवं आसपास के क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है। 5 सितंबर तक भानपुरा में कुल 795.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो करीब 32 इंच के बराबर है। प्राप्त वर्षा आंकड़ों के अनुसार कल तक 751.2 मिमी बारिश दर्ज की गई थी, जबकि पिछले 24 घंटे में 44.2 मिमी वर्षा हुई। इस तरह अब तक कुल वर्षा 795.4 मिमी (करीब 32 इंच) हो गई है। भानपुरा क्षेत्र लगातार हो रही बारिश ।