मलारनाडूंगर: महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में पांच दिवसीय जागृति आंगन कार्यक्रम का शुभारंभ, खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं
मलारना डूंगर उपखंड मुख्यालय पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सोमवार सुबह करीब 11:00 पांच दिवसीय जागृति आंगन गतिविधि कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान प्रथम दिन 6 विद्यालयों के विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी विद्यार्थियों को पुस्तकालय, विज्ञान लैब, कंप्यूटर लैब आदि की जानकारी दी गई। वहीं खेल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई।