डोरंडा में शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे लोजपा रामविलास का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान काफी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर लोजपा रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में मिले शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन पर सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।