पटना ग्रामीण: पटना के सिपारा सहित पूरे जिले व पूरे राज्य के विभिन्न जगहों पर दही हांडी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
पटना जिले के सिपारा, परसा, सहित पूरे जिले व पूरे राज्य के विभिन्न शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में होली पर्व के दूसरे दिन दही हांडी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। डीजे पर बज रहे भोजपुरी गानों के धुन पर युवा जमकर नाचते झूमते दिखे गए। इस दौरान पटना पुलिस भी अलर्ट मोड़ पर देखी गई।