पटना ग्रामीण: श्री कृष्णा पुरी स्थित अपने आवास पर सांसद चिराग पासवान के ठुमके लगाने का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल
लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने अपने पूरे परिवार के साथ जमकर ठुमके लगाए। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो होली के दौरान का बताया जा रहा है। जहां चिराग पासवान अपने परिवार के साथ नजर आए। वहीं इस दौरान चिराग पासवान जोगीरा सा रा रा गाने पर जमकर नाचे।