पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा, इंडिया गठबंधन का आधार ही परिवार है
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए इंडिया गठबंधन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का आधार ही परिवार और स्वार्थ पर रखा गया है। मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि अपने हिडन एजेंडा को लेकर इंडिया गठबंधन के नेता शुरू से ही चल रहे हैं।