श्रीनगर: मवेशी लदे मालवाहक वाहन किया गया जब्त, चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
थाना क्षेत्र के कदगामा चौक पर सोमवार की शाम में गश्ती व वाहन चेकिंग के दौरान श्रीनगर पुलिस ने मवेशी लदे एक मालवाहक वाहन को जब्त किया। वाहन से आठ वयस्क गाय बरामद होने पर पुलिस ने आठों वयस्क गाय और बीआर 11जीजी 4067 मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को दो बजे जेल भेज दिया।