बक्सर: सभी थानों में चौकीदार परेड का किया गया आयोजन
Buxar, Buxar | Mar 25, 2024 बक्सर के सभी थानों में चौकीदार परेड का आयोजन किया गया चौकीदार परेड के दौरान थाना अध्यक्षों ने चौकीदारों से यह आग्रह किया कि वह होली के मद्देनजर अपराध नियंत्रण में अपनी भूमिका को बेहतर ढंग से निभाएं, जिससे कि होली त्यौहार के साथ-साथ अन्य दिनों में भी अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो सके. शराबबंदी कानून का भी अनुपालन कराया जाए.