बक्सर: रामरेखा घाट पर भाजपा युवा मोर्चा तथा छात्र शक्ति ने होली मिलन के द्वारा भोजपुरी को मान्यता दिलाने की रखी मांग
Buxar, Buxar | Mar 25, 2024 बक्सर में छात्र शक्ति के होली मिलन समारोह में स्थानीय रामरेखा घाट पर युवाओं ने पारंपरिक फाग गायन किया, जिसके साथ ही भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल किए जाने की मांग भी रखी. इस कार्यक्रम का आयोजन छात्र शक्ति के सुप्रीमो तथा भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी ने किया था. उन्होंने बताया कि हर साल यह कार्यक्रम आयोजित होता है.