बक्सर: केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर लोकसभा क्षेत्र की जनता को होली की दी शुभकामनाएं, कहा- आगे सब मंगल होगा
Buxar, Buxar | Mar 25, 2024 सोमवार को केंद्रीय मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सभी जनता को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे सब मंगल होगा। बताते चलें की बक्सर लोकसभा सीट से टिकट कटने के बाद पहली बार उनका बयान आया है। उन्होंने कहा है कि लोग धैर्य बनाए रखें।