प्रतापगढ़: अवनपुर में नशे में धुत बाइक सवार ने बाइक में मारी टक्कर, 4 लोग घायल
नगर पंचायत कटरा मेदनीगंज के अवनपुर में दो बाइक टकरा गयी बाइक सवार 4 लोग घायल हो गए। घायलों को कटरा मेदनीगंज चौकी के सिपाही विजय बघेल ने एम्बुलेंस से मेडिकल कालेज भेज दिया। सोने लाल पटेल 20 निवासी पृथ्वी गंज अपने मामा के लड़के ज्ञान चंद्र पटेल 27 रंजीत पटेल 24 को लेकर बारात जा रहे थे। अवनपुर के पास दूसरी बाइक प्रतापगढ़ की तरफ से आ रही थी।