राजा पाल चौराहे के पास चलती कार के ऊपर रविवार दोपहर 2 बजे विद्युत पोल गिरने से हड़कम्प मच गया। सूचना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हुए और मामले की जानकारी बिजली विभाग के साथ पुलिस कर्मियों को दी गई। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ और जिस वक्त हादसा हुआ उसे वक्त बिजली की आपूर्ति बाधित थी।