जैतपुर: ब्यौहारी: चार महीने बाद खुला मौत का राज, बड़े भाई पर हत्या का केस
जैतपुर के कोसम टोला में 29 मई को हुई अमीराज सिंह (40) की मौत मामले में पुलिस ने चार महीने बाद हत्या का केस दर्ज किया है। मर्ग जांच और गवाहों के बयानों के आधार पर बड़े भाई ऋषिराज सिंह को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान फावड़े से हमला किया गया था। आरोपी को हिरासत में लेकर जांच जारी है। जानकारी बुधवार शाम 6 बजे सामने आई है।