शेरघाटी: एनएच-19 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, गोपालपुर का युवक गंभीर रूप से घायल
शेरघाटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास एनएच-2 पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार बाइक के टकराने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गोपालपुर निवासी राजकुमार मांझी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभी