जमुई: जमुई बस स्टैंड स्थित संघ कार्यालय में पुलवामा हमले की मनाई गई पांचवीं बरसी लोगों ने शहीद जवानों को दिया श्रद्धांजलि।
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 जम्मू कश्मीर मे श्रीनगर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को हुये आतंकी हमले में वीर शहीदों को नवयुवक संघ के संयोजक गौरव सिंह राठौड़ की अगुवाई में बस स्टैंड स्थित संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। उपस्थित लोगों ने शहीद जवानों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को याद किया। मौके पर दर्जन लोग मौजूद रहे।