जमुई: पेट्रोल का पैसा मांगने पर सोनो क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप कर्मी से बदमाशों ने हथियार के बट से की मारपीट, 2 गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 15, 2024 जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर ऑटो से पहुंचे 7 बदमाशों ने वहां मौजूद पेट्रोल पंप कर्मी विकास कुमार से पहले 500 रुपये का पेट्रोल डलाया उसके बाद जब विकास ने पैसे मांगे तो बदमाशों ने हथियार के बट से पेट्रोल पंप कर्मी के साथ मारपीट की और उसे जख्मी कर दिया। आनन-फानन में पेट्रोल पंप कर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, बाकि की तलाश जारी है।