बहादुरपुर: बहादुरपुर पुलिस ने अथाईखेड़ा में ताश से जुआ खेलते दो लोगों पर मामला दर्ज किया
बहादुरपुर पुलिस को शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि कुछ लोग अथाईखेड़ा में ताश के पत्तों से हार जीत का दाव लगा रहे हैं उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंची और मौके से अथाईखेड़ा निवासी मूलचंद कोरी (43 वर्ष) और कुंदन सिंह यादव को ताश के पत्तों के साथ हार जीत का दाव लगाते हुए पाए जाने पर मामला दर्ज कर लिया है।