दमोह: मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निकाली गई दिव्यांग जागरूकता रैली, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Damoh, Damoh | Apr 2, 2024 भा.नि.आ.द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार 07-दमोह सं.क्षेत्र में स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाता जागरूकता अभियान जिले में निरंतर चलाया जा रहा है।इसी श्रृंखला में आज कलेक्टर कार्यालय परिसर से दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिव्यांग जागरूकता रैली को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार ने हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।