दमोह: मतदान जागरूकता को लेकर कलेक्ट्रेट से निकाली गई दिव्यांग मतदान जागरूकता रैली, कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Damoh, Damoh | Apr 2, 2024 दमोह जिले में मतदाता जागरूकता अभियान निरंतर जारी है। इसी श्रृंखला में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दिव्यांग जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसको कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर एवं जिला पंचायत सीईओ अर्पित वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।