दमोह: कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी हेलिकॉप्टर के माध्यम से पहुंचे दमोह, होमगार्ड हेलीपेड पर हुआ जोरदार स्वागत
Damoh, Damoh | Apr 2, 2024 दमोह आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी व नेता प्रतिपक्ष अमित सिंगार हेलीकाप्टर के माध्यम से दमोह पहुंचे। जिनका होमगार्ड ग्राउंड स्थित हेलीपैंड पर उतरते ही कांग्रेस पार्टी से लोकसभा प्रत्याशी तरवर सिंह, पूर्व विधायक अजय टंडन, कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रतनचंद जैन सहित तमाम दिग्गज नेताओं ने फूल मालाओं व पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।