टीकमगढ़: जतारा जनपद से सचिव फिर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय, वेतन राशि मांगने पर धमकी, हस्ताक्षर नहीं करने दिए और मारपीट का आरोप
जनपद पंचायत जतारा अंतर्गत ग्राम पंचायत में अनिलकान्त जोशी सचिव पद पर पदस्थ है। बुधवार को दोपहर करीब 1 बजे कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में आरोप लगाते हुए बताया।जतारा जनपद के कर्मचारियों द्वारा पैसों की मांग किये जाने के आरोप सचिव ने लगाए है। साथ ही मारपीट के प्रयास करते हुए अभद्रता करने और पुनः निलंबित करने और अवेतनिक करने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।