टीकमगढ़: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में केन-बेतवा लिंक परियोजना पर व्याख्यान माला का हुआ आयोजन
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महाविद्यालय एवं जल संसाधन विभाग दोनों के तत्वाधान में केन बेतवा लिंक परियोजना के संबंध में एक व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस दौरान पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को केन बेतवा लिंक परियोजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।