नरवल: महाराजपुर में दबंगों ने विधवा महिला को चार बार पीटा, पुलिस से न्याय की गुहार लगाई
महाराजपुर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला को दबंगों ने चार बार पीट दिया। पीड़ित महिला ने गुरुवार शाम 4:00 बजे पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। महिला ने बताया कि वह अपनी जमीन मांगती है तो दबंग उसके साथ मारपीट करते हैं। पिछले हफ्ते में अब तक चार बार मारपीट की जा चुकी है।थाना प्रभारी ने बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।