फरीदपुर: फरीदपुर पुलिस बनी फ़रिश्ता, 6 साल की दुष्कर्म पीड़िता को न सिर्फ़ इंसाफ़ दिलाया, बल्कि नई ज़िंदगी और मुस्कुराहट भी लौटाई
बरेली। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहल अब उम्मीद की किरण बन चुकी है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण फरीदपुर पुलिस ने पेश किया है, जिसने छह साल की दुष्कर्म पीड़िता को न केवल न्याय दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाया, बल्कि इलाज, देखभाल और मानसिक मजबूती तक हर स्तर पर उसके साथ खड़ी रही।