मैहर: तीन दिन में शुरू हुआ जरियारी पुलिया का काम, ग्रामीणों में खुशी
मैहर जिले मे क्षतिग्रस्त जरियारी पुलिया को लेकर युवाओं द्वारा उठाई गई आवाज़ का असर देखने को मिला है। महज तीन दिनों के भीतर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। काम शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है और जल्द ही आवागमन बहाल होने की उम्मीद जगी है। ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए डिप्टी सीए व मैहर डीएम का जताया आभार।