शाजापुर: दुपाडा निवासी व्यक्ति ने लालघाटी थाने पर मारपीट और मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत करवाई दर्ज
शाजापुर दुपाडा निवासी एक व्यक्ति ने मारपीट और मोटरसाइकिल चोरी के मामले में लालघाटी थाने पर शिकायत की। गुरुवार रात 10:30 बजे दुपाडा निवासी किशोर मालवीय ने लालघाटी थाने पहुंचकर शिकायत करते हुए बताया कि 2 सितंबर को उसकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई पुलिस द्वारा अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। बुधवार रात को गांव के दो लोगों ने मेरे भाई के साथ मारपीट की।