शाजापुर: शाजापुर में होने वाली जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से निरस्त
शाजापुर, गुरुवार कलेक्टर कार्यालय से रात 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार आगामी माह में आने वाले प्रमुख त्यौहार जैसे- नवरात्री, दशहरा, दीपावली एवं अन्य समस्त त्यौहार शांति एवं सौहार्द्रपूर्वक मनाये जाने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक 27 सितम्बर 2024 को समय अपरान्ह 04:00 बजे आयोजित की जानी थी, जोकि अपरिहार्य कारणों से निरस्त की गई है।