शाजापुर: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शाजापुर जिला जेल का औचक निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता की जांच की
शाजापुर: शुक्रवार सुबह 9:बजे मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ललित किशोर ने जिला जेल शाजापुर का औचक निरीक्षण किया तथा जेल में निरुद्ध बंदियों को जेल में निरुद्ध रहने के दौरान प्राप्त होने वाली सुख-सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।