नाग पंचमी पर सकवाई में सजा दंगल, पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेच 🤼♂️🔥
मोहम्मदाबाद के ग्राम सकवाई स्थित शिव मंदिर परिसर में नाग पंचमी के अवसर पर शानदार दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में क्षेत्रीय पहलवानों के साथ एटा, अलीगंज, जैथरा, छिबरामऊ, कुरावली और फिरोजाबाद सहित कई स्थानों से पहुंचे करीब 40 पहलवानों ने अखाड़े में अपने दमखम और कुश्ती के हुनर का प्रदर्शन किया।
दंगल की बड़ी कुश्ती में टूंडला निवासी राहुल और आगरा निवासी करुआ आमने-सामने हुए। रोमांचक मुकाबले में राहुल ने बाजी मारते हुए लगभग 8 हजार रुपये कीमत की रेंजर साइकिल और 1100 रुपये नकद का प्रथम पुरस्कार अपने नाम किया। उपविजेता करुआ को भी 1100 रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
दंगल में मोहित-अमन, प्रिंस-प्रांशु, सोनू-मदन और हासिम-शिवा समेत कई पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबले हुए। कुछ कुश्तियां बराबरी पर छूटीं, जिनमें भी पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
आयोजन अजय पाल सिंह के नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि शैलेंद्र सिंह राठौड़ रहे। व्यवस्थापक संजय सिंह, रमेश सिंह और रघुवीर सिंह ने व्यवस्थाएं संभाली, जबकि रेफरी की भूमिका प्रमोद कुमार ने निभाई। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।
अखाड़े में पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग जुटे रहे। नाग पंचमी के मौके पर सजा यह दंगल परंपरा, खेल भावना और ग्रामीण संस्कृति का शानदार संगम बन गया। 🙏🤼♂️
#नागपंचमी #सकवाई #दंगल #कुश्ती #पहलवान #मोहम्मदाबाद #फर्रुखाबाद #ग्रामीणखेल #कुश्तीप्रेमी