Public App Logo
🔥 तहसील समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अफसरों को दिए सख्त निर्देश 📍 फर्रुखाबाद | 17 अगस्त 2026 सदर तहसील में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि समाधान दिवस महज कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए। जरूरत पड़ने पर अधिकारी मौके पर पहुंचकर समस्या का वास्तविक समाधान कराएं। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक देरी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। 📝 कुल 102 शिकायतें प्राप्त हुईं ➡️ राजस्व विभाग – 54 ➡️ पुलिस विभाग – 25 ➡️ विकास विभाग – 04 ➡️ विद्युत विभाग – 05 ➡️ नगर पालिका – 02 ➡️ अन्य विभाग – 12 इस दौरान 04 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। डीएम ने पूर्व में लंबित शिकायतों की भी समीक्षा कर अधिकारियों को उनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जनता की समस्या का समाधान ही प्रशासन की पहली प्राथमिकता—डीएम के निर्देश से अधिकारियों में जवाबदेही का संदेश। #Farrukhabad #TehsilSamadhanDiwas #DMFarrukhabad #AnkurLathar #JanSamasyayen #FarrukhabadNews #SamadhanDiwas - Amritpur News