सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में दबंगों ने युवक, उसकी पत्नी और पुत्री के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
सरीला तहसील में जलालपुर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में मामूली विवाद के चलते चार दबंग व्यक्तियों ने एक युवक के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने जलालपुर थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।