मुरैना: नंदपुरा गांव में हुई चोरी का पुलिस लाइन में एसपी ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, सोने चांदी के आभूषण और हथियार बरामद
Morena, Morena | Jun 7, 2026 देवगढ़ थाना क्षेत्र के नंदपुरा में हुई 55 लाख की चोरी का एसपी ने पुलिस लाइन में खुलासा कर दिया है। बताया गया की 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया गया है। वहीं पुलिस ने पकड़े गए पांच आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के आभूषण बंदूक कर वह अन्य सामग्री बरामद की गई है।