जमुई: हरनाहा में भैसुर और गोतनी ने महिला को मारपीट कर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 25, 2025 टाउन थाना क्षेत्र के हरनाहा में मंगलवार की सुबह करीब 9:00 बजे जमीन में हिस्सा नहीं देने और घर से भगाने को लेकर भैसुर और गोतनी ने बीरेंद्र शर्मा की पत्नी बबनी देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे बबनी देवी बुरी तरह घायल हो गई। उंसके बाद घटना की जानकारी टाउन थाना की पुलिस को दी गई और घायल बबनी देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया है।