जमुई: आंजन नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में ऑटो सवार एक मजदूर घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Jamui, Jamui | Feb 25, 2025 आंजन नदी पुल के पास मंगलवार की सुबह 8:00 बजे चलती ऑटो वाहन का पार्ट्स टूटने की वजह से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार एक मजदूर बुरी तरह घायल हो गए। घायल मजदूर को ऑटो चालक के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया और घटना की जानकारी परिवार वालों को दी गई। फिलहाल इलाज के दौरान मजदूर की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।