जमुई: उत्पाद विभाग ने महादेव सिमरिया के पास से 1071 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ डीसीएम ट्रक को किया ज़ब्त, चालक गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 25, 2025 विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में उत्पाद विभाग की टीम द्वारा मंगलवार की सुबह 8:30 बजे महादेव सिमरिया के पास से 1071 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ डीसीएम ट्रक जब्त किया गया है, और चालक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि रेकी करने वाला ऑल्टो वाहन से फरार हो गया। शराब की खेप हजारीबाग से बेगूसराय ले जाई जा रही थी।