मंदिर प्रभारी भैंरू गिरी गोस्वामी ने गुरुवार रात 9 बजे बताया कि श्री सांवलियाजी सेठ मंदिर में 19 नवंबर से शुरू हुई भंडार गिनती ने इस बार नया कीर्तिमान रच दिया। आज हुई छठे और अंतिम चरण की गिनती के साथ कुल दान 51 करोड़ 27 लाख से अधिक रहा। भक्तों ने 1204 ग्राम सोना और 207 किलो से ज्यादा चांदी भी अर्पित की। नकद के साथ ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का आंकड़ा भी 10 करोड़ पार