आबू रोड: आबूरोंड के मुदरला मार्ग पर सदर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध की कार्रवाई,29 ग्राम गांजा किया बरामद,आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड सदर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए मुदरला क्षेत्र से एक युवक को 29 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा बरामद कर जब्त कर लिया तथा उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार मुदरला गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर एक युवक संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया।