आमस: आमस में तीज पर्व की धूम, निर्जला व्रत रख महिलाओं ने गाए लोकगीत
Amas, Gaya | Sep 14, 2026 आमस प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को तीज पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला उपवास रखकर व्रत किया। दिनभर कठिन निर्जला व्रत रखने के बाद शाम के समय महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बन