गरियाबंद के 11 बाइक राइडर्स ने 4 दिनों में 1100 किमी की दूरी तय कर लोगों को सड़कों पर सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में राइडर्स ने हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन किया। विशाखापट्टनम में उनका शानदार स्वागत हुआ।