स्तरीय मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया की तैयारियों को परखा गया। डोंगरीगांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर LPG गैस वाहन एवं मिनी ट्रक की टक्कर से गैस रिसाव एवं ब्लास्ट की
काल्पनिक स्थिति निर्मित कर राहत एवं बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया।
कलेक्टर श्री बीएस उइके की उपस्थिति में आयोजित अभ्यास में विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, संसाधनों की उपलब्धता, त्वरित प्रतिक्रिया तथा प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन किया गया।
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित इस मॉक अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में जनहानि को न्यूनतम करते हुए नागरिकों को समय पर राहत एवं बचाव सेवाएं उपलब्ध कराने की तैयारियों को मजबूत करना है।
#Gariyaband #MockDrill #DisasterManagement #NDMA #आपदा_प्रबंधन मॉक_अभ्यास गरियाबंद
4 views | Gariaband, Chhattisgarh | Aug 21, 2026