बहराइच पहुंचे महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद, श्याम मंदिर में हफ्तेभर करेंगे कथा
बहराइच महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज का आगमन हुआ। पितृपक्ष को लेकर उन्होंने संदेश दिया कि पितरों को प्रसन्न करने से समृद्धि मिलती है। उनका बहराइच आगमन शहर के भानीराम का अतिथि भवन में हुआ / महामंडलेश्वर स्वामी आत्मानंद सरस्वती जी महाराज राधा सरस्वती आश्रम नीलगिरी त्रयंबकेश्वर मुंबई नासिक से बहराइच पधारे हैं / वे समाज कल्याण के उद्देश्य से बहराइच के स्टेशन रोड पर स्थित श्याम मंदिर में कथा का वाचन करेंगे। यह कथा लगभग एक सप्ताह तक चलेगी।
स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि कथा के माध्यम से लोगों के मन में आस्था और समाज में मानवता का संदेश देने की कोशिश रहती है। उनका उद्देश्य मानव को मानवता सीखाना है। इसी भावना के साथ वे बहराइच पहुंचे हैं और भक्तों के बीच कथा करेंगे।
बाबा जी पिछले कई वर्षों से बहराइच आते रहे हैं। वे अपनी कथा के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करते रहे हैं। इस बार भी उन्होंने सभी भक्तों से अपील की है कि कथा सुनने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें।
#highlightseveryone
#folowerseveryone
#bahraichup40
#mahamndleshwarAtmananadmaharaj
Bahraich, Bahraich | Sep 27, 2026