बहराइच में श्रमिकों के बीच लगा विशेष शिविर, 22 कामगारों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए भरा फॉर्म
बहराइच में श्रमिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्रम विभाग ने घंटाघर और चांदपुरा लेबर अड्डे पर विशेष शिविर लगाया।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद और एसडीएम सदर मोनालिसा जौहरी के साथ शिविर का निरीक्षण किया।
शिविर में 22 श्रमिकों के मतदाता पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 भरवाए गए, 181 श्रमिकों का पंजीकरण व नवीनीकरण हुआ और 79 के मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।
वहीं, स्वास्थ्य शिविर में 117 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं और परामर्श दिया गया।
जिलाधिकारी ने 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवसों में पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की अपील की।