भुसावर: थाना खेड़ली मोड़ पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ की कार्रवाई, 2 जनों को किया गिरफ्तार
शनिवार सुबह 10 बजे खेडली मोड थाना प्रभारी बलराम यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए रन्धीरसिंह उर्फ रामू को गिरफ्तार किया। वह भैसीना गांव का रहने वाला है। उसके पास से 185 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रन्धीरसिंह के पिता 50 वर्षीय धर्मवीर को भी गिरफ्तार किया। उसके पास से 3KG गांजा