भुसावर: विधायक बहादुर सिंह कोली भुसावर क्षेत्र के दौरे पर रहे, विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग
बुधवार दोपहर 3:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली भुसावर इलाके के दौरे पर रहे। जहां सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आमजन से भी चर्चा करते हुए समस्याएं सुनी और उनकी समस्याओं के निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान विधायक कोली ने पौधारोपण कर आमजन को पौधारोपण करने के लिए भी प्रेरित किया। काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।